
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। एनआईटी मैदान श्रीनगर में शनिवार 20 सितंबर 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत के दिशा-निर्देशन में खिर्सू विकासखंड स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के आरंभ में प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा रेखा नेगी,जूनियर शिक्षक संघ खिर्सू के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिष्ट,बीआरसी समन्वयक मुकेश काला,ब्लॉक खेल समन्वयक नवीन नेगी तथा अन्य गणमान्यजनों द्वारा मुख्य अतिथि का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भण्डारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों से कहा कि खेल भावना से खेलने का अर्थ केवल जीतना या हारना नहीं,बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान और आदर करना है। उन्होंने खेलों को अनुशासन,आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी,खो-खो,दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद,गोला फेंक,चक्का फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मैदान बच्चों की ऊर्जा और जोश से सराबोर रहा। विजेताओं की सूची-प्राथमिक वर्ग 400 मी.दौड़ बालक प्रथम-दिव्यांशु संकुल भट्टीसेरा,द्वितीय-आदित्य संकुल डांग,तृतीय-आर्यन संकुल गोदा
400 मी.दौड़,बालिका प्रथम-आरुषि संकुल भट्टीसेरा,द्वितीय-अनीसा रावत संकुल गोदा,तृतीय-रवीना संकुल डांग लंबी कूद,बालक प्रथम-अनमोल रावत संकुल डांग,द्वितीय-कृष्णा संकुल भट्टीसेरा,तृतीय-विकास संकुल देवलगढ़,लंबी कूद बालिका प्रथम-आरुषि संकुल भट्टीसेरा,द्वितीय-ज्योति संकुल डांग,तृतीय-गुंजन संकुल गोदा कबड्डी बालक एवं बालिका-दोनों वर्गों में प्राथमिक संकुल डांग विजयी,खो-खो सब-जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका संकुल डांग विजयी,सब-जूनियर वर्ग 100 मी.दौड़ बालक प्रथम अक्षत कोठारी संकुल डांग,द्वितीय-सूरज संकुल गोदा,तृतीय-अक्षय संकुल भट्टीसेरा 100 मी.दौड़ बालिका,प्रथम-अनम संकुल डांग,द्वितीय-मुस्कान संकुल चमराड़ा 200 मी.दौड़,बालक प्रथम-सूरज संकुल गोदा,द्वितीय हिम्मत संकुल डांग,तृतीय-पीयूष संकुल चमराड़ा 200 मी.दौड़,बालिका प्रथम अनम संकुल डांग 400 मी.दौड़,बालक प्रथम-समर्थ असवाल संकुल डांग,द्वितीय-आदित्य संकुल भट्टीसेरा,तृतीय-दिशांत नेगी संकुल खिर्सू 400 मी.दौड़,बालिका प्रथम-वर्षा भट्ट संकुल भट्टीसेरा,द्वितीय-नेहा गुंसाई संकुल डांग,तृतीय-आरुषि 600 मी.दौड़,बालक प्रथम-समर्थ असवाल संकुल डांग,द्वितीय-शौर्य संकुल चमराड़ा 600 मी.दौड़,बालिका प्रथम-कंचन संकुल डांग,द्वितीय-वर्षा संकुल भट्टीसेरा
लंबी कूद,बालक प्रथम-सूरज संकुल गोदा,द्वितीय-आदित्य संकुल भट्टीसेरा,तृतीय-दिशांत नेगी संकुल खिर्सू लंबी कूद,बालिका प्रथम-अनम संकुल डांग,द्वितीय-मुस्कान संकुल चमराड़ा,तृतीय-साक्षी संकुल गोदा ऊंची कूद,बालक प्रथम-प्रिस संकुल डांग
ऊंची कूद,बालिका प्रथम-दीक्षा पटवाल संकुल डांग गोला फेंक,बालक प्रथम-समर्थ असवाल संकुल डांग,द्वितीय-अनिरुद्ध संकुल भट्टीसेरा,तृतीय-पीयूष संकुल चमराड़ा गोला फेंक,बालिका प्रथम-नेहा गुंसाई संकुल डांग,चक्का फेंक बालक प्रथम अक्षय संकुल भट्टीसेरा,द्वितीय अंशु संकुल डांग,चक्का फेंक बालिका प्रथम नेहा गुंसाई संकुल डांग। निर्णायक मंडल में नवीन नेगी,ललित बिष्ट,मनोज कपरवाण,संजय नौडियाल,विपिन गौतम,पद्मेंद्र लिंगवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी सेवाएँ दीं। समापन समारोह का संचालन बीआरसी समन्वयक मुकेश काला ने सफलतापूर्वक किया। खेलकूद प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बना,बल्कि बच्चों में टीम भावना,आत्मविश्वास और अनुशासन की मजबूत नींव भी रखी। खेल मैदान में बच्चों की जीत की खुशी और हार के बाद भी मुस्कान यह साबित करती है कि वे सच्चे मायनों में खेल भावना को आत्मसात कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल शारीरिक विकास ही नहीं करता बल्कि बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। आज के ये छोटे-छोटे खिलाड़ी कल देश और समाज का गौरव बढ़ाएंगे। हमें चाहिए कि हम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी समान अवसर प्रदान करें,तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव है। खेलों से बढ़े अनुशासन,स्वास्थ्य और राष्ट्र का मान। जो जीते वही खिलाड़ी नहीं,जो खेल भावना से खेले वही सच्चा खिलाड़ी है।