कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जताया शोक पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के पिता स्व.नारायण सिंह रावत को उनके आवास पर दी श्रद्धांजलि

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के पिता स्व.नारायण सिंह रावत के निधन पर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुःखद अवसर पर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के पिता स्व.नारायण सिंह रावत के निधन पर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुःखद अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत शुक्रवार को श्रीकोट श्रीनगर स्थित डॉ.हरक सिंह रावत के पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने डॉ.हरक सिंह रावत व उनकी माता के साथ बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा पौड़ी जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल समेत अनेक कार्यकर्ता भी मंत्री के साथ उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीकोट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्व.नारायण सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में सतीश पटवाल,बलोड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान बृजमोहन बहुगुणा,भोपाल सिंह पंवार,पूर्व प्रधान गहड़ राकेश भण्डारी,वरिष्ठ पत्रकार जसपाल सिंह नेगी,हरेंद्र सिंह रावत,पत्रकार गबर सिंह भण्डारी,पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी,हरी सिंह मल्ल समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। वक्ताओं ने स्व.रावत को एक सरल,मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि स्व.रावत ने जीवनभर लोगों की मदद और समाज सेवा को ही अपना धर्म माना। उनकी सादगी,उच्च विचार और संस्कार आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भावुक माहौल में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हर किसी ने यह स्वीकार किया कि स्व.नारायण सिंह रावत का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी ईमानदारी,परिश्रम और सहृदयता समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...