पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार की पहल लगातार रंग ला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार 27 सितंबर को जनपद पौड़ी के थलीसैंण विकास खंड के बूंगीधार में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर पहुंचाना है। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और आपदा प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। कुल 126 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी देखभाल,आयरन-कैल्शियम की खुराक और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी प्रदान की गई। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जानकारी स्टॉल भी लगाए गए,जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई लोग मौके पर ही योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हुए। अपने संबोधन में मंत्री डॉ.रावत ने कहा इस तरह के शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं,बल्कि जरूरतमंद परिवारों को राहत और संबल भी प्रदान करते हैं। समाज को सशक्त बनाने में चिकित्सा कर्मियों और सहयोगी टीम की सेवा-भाव से निभाई गई भूमिका सराहनीय है। सरकार का संकल्प है कि हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला,उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला,विभिन्न विभागों के अधिकारी,स्वास्थ्यकर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / उत्तराखंड समाचार
स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए जीवनदायी पहल-डॉ.धन सिंह रावत
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार की पहल लगातार रंग ला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार 27 सितंबर को जनपद पौड़ी के थलीसैंण विकास
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...