पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद गढ़वाल में पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पहुंचे,इसके लिए जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों पर व्यापक स्तर पर राशनकार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे कर कार्डधारकों की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया गया। अभियान के दौरान अब तक 3,136 राशनकार्ड और 14,228 यूनिट्स मानकों के अनुसार अपात्र पाए गए हैं। प्रशासन ने इन सभी का निरस्तीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है,ताकि योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि सत्यापन में सामने आए आंकड़े योजनाओं की वास्तविकता उजागर करते हैं अन्त्योदय अन्न योजना-199 कार्ड और 883 यूनिट अपात्र,प्राथमिक परिवार योजना-1,259 कार्ड और 6,604 यूनिट अपात्र,राज्य खाद्य योजना-1,678 कार्ड और 6,741 यूनिट अपात्र,इस प्रकार कुल 3,136 कार्ड और 14,228 यूनिट्स को अपात्र की श्रेणी में चिन्हित किया गया। सरकार की मंशा-केवल गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल गरीब,वंचित और वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में अपात्र व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर सत्यापन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया गया है और भविष्य में भी पात्रता सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पात्रता की श्रेणी में नहीं पाता है,तो वह स्वेच्छा से अपना राशनकार्ड सरेंडर करें। ऐसा करने से न केवल योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी,बल्कि जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिलाधिकारी का मानना है कि इस तरह की कठोर और निष्पक्ष कार्यवाही से न केवल खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी बल्कि वास्तविक गरीब परिवारों को उनका हक समय पर और सही मात्रा में प्राप्त होगा। यह कदम सरकार की उस मंशा को भी स्पष्ट करता है कि भोजन की थाली तक केवल वास्तविक हकदारों का हक पहुंचे,किसी का दुरुपयोग न हो।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / Uttarakhand
जिलाधिकारी के निर्देश पर राशनकार्ड सत्यापन अभियान,अपात्र कार्डधारकों पर हुई कार्रवाई
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद गढ़वाल में पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पहुंचे,इसके लिए जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों पर व्यापक स्तर पर राशनकार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया।
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...