श्रीनगर में राजकीय शिक्षकों की विशाल रैली-34 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे शिक्षक,सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में आज श्रीनगर में शिक्षकों ने अपनी 34 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन किया। एनआईटी के विशाल मैदान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में आज श्रीनगर में शिक्षकों ने अपनी 34 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन किया। एनआईटी के विशाल मैदान से रैली का आगाज हुआ,जहां सुबह नौ बजे से ही शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने पहले सभा कर अपनी एकजुटता दिखाई,इसके बाद जुलूस के रूप में रैली राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए श्रीनगर बस स्टेशन,बद्रीनाथ मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार गोला तक पहुंची। रैली का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान,प्रांतीय मंत्री डॉ.रमेश पैन्यूली,मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल,मंडल मंत्री डॉ.हेमन्त पैन्यूली ने किया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ.मार्तोलिया,महामंत्री रविशंकर गुसाई,प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी,प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट और प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण सहित संगठन के दिग्गज पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया कि इस रैली में पूरे उत्तराखंड से लगभग छह हजार शिक्षक शामिल हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं,लेकिन सरकार व विभाग ने अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की। शिक्षा मंत्री वार्ता तक को तैयार नहीं हैं,जिसके चलते मजबूरन शिक्षकों को सड़कों पर उतरना पड़ा है। गोला बाजार में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों पर न्यायालय तक को गुमराह कर रही है। सभा के दौरान शिक्षक लगातार सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्मिक सचिव शैलेश बगोली की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है,जिसमें शिक्षा एवं वित्त सचिव,न्याय सचिव,शिक्षा महानिदेशक,निदेशक व शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने समिति के सम्मुख शिक्षकों की मुख्य चार मांगें रखीं प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को निरस्त किया जाए,सभी रिक्त पदों पर 100% पदोन्नति की जाए,इस शैक्षणिक सत्र में तत्काल स्थानांतरण प्रक्रिया लागू की जाए,न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण हो। बैठक में कार्मिक सचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के साथ संयुक्त बैठक होगी,जिसके बाद समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार जीओ जारी कर मांगों का लिखित समाधान नहीं करती,तब तक आंदोलन अवकाश के दिनों में भी प्रदेशभर के हर जिले में धरना-प्रदर्शन के रूप में जारी रहेगा। आज की इस रैली में पूर्व मंडल महामंत्री शिव सिंह नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राणा,पूर्व मंडल प्रवक्ता जसपाल सिंह गुसाई,चन्द्रमोहन सिंह रावत,जगपाल चौहान,अब्बल पुण्डीर,भरत सिंह बुटोला,बीरेंद्र सिंह कण्डारी,शीशपाल सिंह रावत,प्रकाश रावत,नरेश भट्ट,रघुराज चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष जयदीप रावत,पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान सहित विभिन्न जिलों और ब्लॉकों के अध्यक्ष,मंत्री व कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। पौड़ी से जिला अध्यक्ष मनोज काला,मंत्री बिजेंद्र सिंह बिष्ट,देहरादून से जिला अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी,मंत्री अर्जुन पंवार,रुद्रप्रयाग से जिला अध्यक्ष आलोक रौथाण,मंत्री शंकर भट्ट,चमोली से जिला अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी,मंत्री प्रकाश चौहान,टिहरी से जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत,मंत्री बुद्धिबलभ भट्ट,उत्तरकाशी से जिला मंत्री बलवन्त असवाल,हरिद्वार से जिला अध्यक्ष मनोज सैनी,बागेश्वर से जिला अध्यक्ष मेहता,मंत्री मोहन जोशी सहित सैकड़ों पदाधिकारी शिक्षकों के इस महासंग्रहण का हिस्सा बने।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...