
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डॉ.धन सिंह रावत के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा मंत्री के सेवा ही संकल्प भाव को दर्शाती है। बिष्ट ने बताया कि फल वितरण के दौरान मरीजों से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली गई। मरीजों ने डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा मिल रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निरंतर प्रयासों से बेस अस्पताल की सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश्वरी रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिक्वाण,यशीश रावत,कैलाश कप्रवाण,सोलचना रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।