सिद्धपीठ कटकेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ-हर-हर महादेव से गूंजा श्रीनगर

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भगवान शिव की पावन नगरी श्रीनगर गढ़वाल में भक्तिमय वातावरण के बीच प्रसिद्ध सिद्धपीठ कटकेश्वर महादेव (घसिया महादेव) में 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार 7

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भगवान शिव की पावन नगरी श्रीनगर गढ़वाल में भक्तिमय वातावरण के बीच प्रसिद्ध सिद्धपीठ कटकेश्वर महादेव (घसिया महादेव) में 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ। संपूर्ण क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा। प्रातः काल शारदा आरती घाट से पवित्र कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंत्रोच्चार,शंखध्वनि और डमरू की गूंज के साथ यात्रा जब कथा स्थल पहुंची,तो मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन को भक्ति और संस्कृति के अद्भुत संगम में परिवर्तित कर दिया। कथा का शुभारंभ व्यासपीठ पर आसीन आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल महाराज के मुखारविंद से हुआ। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं,बल्कि ब्रह्मांड का नाद है जो मनुष्य के भीतर छिपे शिवत्व को जगाता है। कथा का श्रवण आत्मा को निर्मल करता है और मानव को मोक्षमार्ग की ओर ले जाता है। कुल पुरोहित पंडित रवि बहुगुणा सहित विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न कराया। आयोजक महंत रमेश गिरी,महंत महेश गिरी,विनीत गिरी एवं उनके परिजनों ने इस महाआयोजन को श्रद्धा और अनुशासन का स्वरूप प्रदान किया। कथा परिसर में भक्ति,अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जाओं का समन्वय दिखाई दिया। इस अवसर पर महंत महेश गिरी ने कहा कि भगवान शिव की कथा आत्मा के लिए अमृत समान है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास है। सिद्धपीठ कटकेश्वर महादेव जैसे दिव्य स्थल पर कथा का आयोजन होना क्षेत्रवासियों के लिए अपार सौभाग्य है। जो भक्त इस कथा में सम्मिलित होंगे,वे निश्चय ही शिवकृपा के पात्र बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिवमहापुराण हमें यह सिखाता है कि जीवन में हर संकट का समाधान भक्ति और आत्मसंयम में छिपा है। जब मनुष्य का हृदय निर्मल होता है,तो स्वयं महादेव उसकी रक्षा करते हैं। आयोजक समिति ने बताया कि यह शिवमहापुराण कथा महोत्सव 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। प्रत्येक दिवस दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। समापन दिवस पर विशेष रुद्राभिषेक,भंडारा और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल को पुष्पों और दीपों से सजाया गया है। सैकड़ों की संख्या में भक्तगण,साधु-संत,क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। सिद्धपीठ समिति ने श्रीनगर गढ़वाल एवं आसपास के सभी शिव भक्तों से विनम्र आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर महादेव कृपा का लाभ प्राप्त करें। शिव कथा केवल वाणी नहीं, यह जीवन का प्रकाश है,जहां शिव की कथा होती है वहां स्वयं शिव वास करते हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...