अरण्यक जन सेवा संस्था करेगा ट्रैक सूट वितरण-ग्रामिण छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरक कदम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा (खिर्सू) जिला पौड़ी गढ़वाल) में एक जन-कल्याणकारी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा (खिर्सू) जिला पौड़ी गढ़वाल) में एक जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को ट्रैक-सूट वितरित किए जाएंगे। संस्था सचिव इन्द्र दत्त रतूड़ी ने बताया कि यह कार्यक्रम फरीदाबाद निवासी समाजसेवी राजेश अग्रवाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल गौसेवा तक सीमित नहीं है,बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण और समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य करना भी इसकी प्राथमिकता में शामिल है। संस्था के मार्गदर्शक स्वामी नित्यबोधानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौसेवा और जनसेवा,दोनों ही सच्चे धर्म के आधार स्तंभ हैं। समाज में सुख,शांति और समरसता तभी संभव है जब सक्षम व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आएं। अरण्यक जन सेवा संस्था इसी भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी दीपक सिंह (उपाध्यक्ष),संदीप कुमार और विमल कुमार भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग,निर्धन परिवारों की सहायता,वृक्षारोपण और गौ संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह होगी कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को न केवल ट्रैक सूट प्रदान किए जाएंगे बल्कि संस्था के प्रतिनिधि उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वच्छ जीवनशैली की प्रेरणा भी देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ - Dainik Himalya Times

लेटेस्ट न्यूज़

  • Loading latest news...
नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...