थलीसैंण क्षेत्र बीडीसी बैठक में डॉ.धन सिंह रावत का विकास जन सेवा और सुरक्षा पर रहा फोक्स-किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी थलीसैंण/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण विकास खण्ड क्षेत्र सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा,जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने दिनभर के प्रवास

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

थलीसैंण/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण विकास खण्ड क्षेत्र सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा,जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने दिनभर के प्रवास के दौरान विकास,जनसेवा और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। जहां एक ओर उन्होंने स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया,वहीं दूसरी ओर मानव–वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या पर अधिकारियों संग गहन चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया और कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल पंपिंग योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लिए एक नई सौगात दी। अपने प्रवास की शुरुआत करते हुए डॉ.रावत ने उपजिला चिकित्सालय थलीसैंण हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति,पहुंच मार्ग,जल व विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया। मंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि आम नागरिकों को उपचार के लिए शहरों की ओर न जाना पड़े। इसके बाद उन्होंने राजकीय चिकित्सालय थलीसैंण पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना,अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों को जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए। डॉ.रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण का भी दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन छात्रावास,खेल मैदान और बाउंड्री वॉल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे हों ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। थलीसैंण क्षेत्र में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों और फसलों को हो रहे नुकसान के मद्देनजर डॉ.रावत ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और समुदाय आधारित उपायों के माध्यम से इस समस्या से प्रभावी निपटारा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सुरक्षा,फसल और पशुधन की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और राहत प्रणाली को मजबूत किया जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी भी ग्रामीण को वन्यजीवों के कारण हानि न उठानी पड़े। हम हर संभव तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग देंगे। कैबिनेट मंत्री ने थलीसैंण में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाग लेकर ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। डॉ.रावत ने कहा जनप्रतिनिधियों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार ही विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। थलीसैंण ब्लॉक मुख्यालय में मंत्री ने कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल पंपिंग योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना श्रीनगर विधानसभा की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है,जिससे एक विस्तृत ग्रामीण क्षेत्र को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना से दशकों से चले आ रहे पेयजल संकट का समाधान होगा और हजारों ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी। प्रवास के दौरान डॉ.रावत ने ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,आजीविका और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गति,गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर गांव अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करे। बैठक में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि पार्टी और सरकार के प्रति बढ़ता विश्वास यह दर्शाता है कि जनता सेवा और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर सेवा,समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत,जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत,नरेंद्र रावत,मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,नवीन जोशी,सुरेंद्र सिंह नेगी,अंजली जोशी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...