शैडो एरिया क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी ड्राइव 20 नवंबर के बाद

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले उन राशन कार्ड धारकों,जिन्हें मोबाइल नेटवर्क की समस्या या कनेक्टिविटी बाधाओं (शैडो एरिया) के कारण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले उन राशन कार्ड धारकों,जिन्हें मोबाइल नेटवर्क की समस्या या कनेक्टिविटी बाधाओं (शैडो एरिया) के कारण ई-केवाईसी कराने में कठिनाई हो रही है,उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गयी है। ऐसे क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी हेतु नेटवर्क उपलब्ध स्थानों तक अनावश्यक यात्रा नहीं करनी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 20 नवंबर 2025 के बाद शैडो एरिया ड्राइव के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा,जिसके अंतर्गत राशन कार्ड धारक अपने संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से ही ई-केवाईसी करवा सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी राशन कार्ड से जुड़े सदस्यों की ई-केवाईसी 20 नवंबर 2025 तक पूर्ण की जानी अनिवार्य है। उन्होंने जनपद के शैडो एरिया वाले उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ई-केवाईसी हेतु अनावश्यक रूप से नेटवर्क क्षेत्र की ओर न जाएं और निर्धारित अवधि के उपरांत चलाई जाने वाली शैडो एरिया विशेष ड्राइव के माध्यम से यह प्रक्रिया पूर्ण करें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...