बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025-बच्चों की शानदार परेड और झांकियों ने मोहा मन-देशभक्ति और संस्कृति का संगम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 के दूसरे दिन श्रीनगर का श्रीक्षेत्र देशभक्ति,संस्कृति और परंपरा के रंगों में रंग गया। नगर के गोला बाजार क्षेत्र

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 के दूसरे दिन श्रीनगर का श्रीक्षेत्र देशभक्ति,संस्कृति और परंपरा के रंगों में रंग गया। नगर के गोला बाजार क्षेत्र में आयोजित भव्य परेड एवं झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी अनुशासित प्रस्तुतियों,आकर्षक वेशभूषा और तालमेल से ऐसा दृश्य रचा कि पूरा नगर देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों की वर्दियों की अनुशासित कतारें,बैंड की मधुर ध्वनि और कदमताल का सटीक तालमेल देखकर ऐसा लगा मानो देवभूमि का हर कोना देशभक्ति की धुन पर झूम उठा हो। झांकियों में उत्तराखंड की लोक-संस्कृति,धार्मिक परंपराएं और देव डोलियों की भव्यता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया,जिससे पूरे आयोजन में गौरव और प्रेरणा का वातावरण बन गया। नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला हमारी आस्था,परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस गरिमा और सादगी के साथ भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया,वह प्रेरणादायक है। नगर निगम श्रीनगर निरंतर प्रयासरत है कि यह मेला प्रदेश का एक आदर्श सांस्कृतिक आयोजन बने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिले। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और शिक्षक शामिल रहे-सुरेन्द्र सिंह नेगी ऑर्डिनरी सुबेदार मेजर,सते सिंह भण्डारी ऑर्डिनरी कैप्टन,सलोप सिंह पंवार सूबेदार मेजर,मोहन सिंह रावत हवलदार मेजर,उदय कंडवाल हवलदार,जगमोहन सिंह बिष्ट सूबेदार,आशीष रावत जनता इंटर कॉलेज ढामकेश्वर खिर्सू,रेखा नेगी प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग खिर्सू तथा पूनम रतूड़ी राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय दत्ताखेत खिर्सू। निर्णायकों ने बच्चों के अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना की। परेड,बैंड,और झांकी प्रतियोगिताओं के परिणाम परेड प्रतियोगिता परिणाम-एनसीसी श्रेणी-प्रथम-राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर,द्वितीय-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर,तृतीय-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट श्रीनगर। एनएसएस श्रेणी-प्रथम-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय,द्वितीय-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर,तृतीय-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट। सीनियर श्रेणी-प्रथम-सेंट थेरेसाज स्कूल श्रीनगर,द्वितीय-रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,तृतीय-शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंड़ी। जूनियर श्रेणी-प्रथम-द मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर,द्वितीय-आर.सी.मेमोरियल पब्लिक स्कूल उफल्ड़ा,तृतीय-मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर। प्राथमिक श्रेणी-प्रथम-श्री शारदा बाल एकेडमी आंचल डेरी,द्वितीय-सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर,तृतीय-ऐजल हेवन खंदूखाल। बैंड प्रतियोगिता परिणाम-सीनियर वर्ग-प्रथम-रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,द्वितीय-शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंड़ी,तृतीय-सेंट थेरेसाज स्कूल श्रीनगर। जूनियर वर्ग-प्रथम-द मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर,द्वितीय-होली ऐंजल स्कूल कीर्तिनगर,तृतीय-पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर। परिणाम-प्राथमिक वर्ग-प्रथम-सराई नेट पब्लिक स्कूल श्रीनगर,द्वितीय-आनंद इंटरनेशनल स्कूल ढामक,तृतीय-गुरुकुल पब्लिक स्कूल श्रीनगर। झांकी प्रतियोगिता परिणाम-प्राथमिक वर्ग-प्रथम-मार्शल पब्लिक स्कूल,द्वितीय-के.बी.मेमोरियल स्कूल चौरास,तृतीय-जूनियर दिल्ली स्कूल,उभरती प्रतिभा-शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंड़ी। जूनियर वर्ग-प्रथम-रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,द्वितीय-आइरिस पब्लिक स्कूल श्रीकोट,तृतीय-स्वामी ओंकारानंद श्रीकोट,उभरती प्रतिभा-आनंदा इंटरनेशनल स्कूल ढामक। सीनियर वर्ग-प्रथम-सेंट थेरसाॅस स्कूल,द्वितीय-गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,तृतीय-जयदयाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर,उभरती प्रतिभा-राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत। समापन में नगर का हर कोना बच्चों की ऊर्जा, संस्कृति और देशभक्ति से सराबोर दिखा। स्कूली बैंड की गूंज के साथ जब बच्चों ने कदमताल बढ़ाया,तो हर दर्शक की आंखों में चमक और हृदय में गौरव का भाव उमड़ पड़ा। सचमुच,बैकुंठ चतुर्दशी मेला अब केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि श्रीनगर की सांस्कृतिक आत्मा बन चुका है-जहां बच्चों के कदमों में भविष्य की आशा है और झांकियों की भव्यता में उत्तराखंड की अस्मिता।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...