बिहार में एनडीए की प्रेजेंट जीत पर श्रीनगर मंडल में जश्न की लहर-ढोल-नगाड़ों,मिष्ठान और उत्साह के बीच कार्यकर्ताओं ने मनाया लोकतंत्र की विजय का पर्व

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक,प्रचंड और अभूतपूर्व बहुमत की विजय ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी कड़ी में श्रीनगर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक,प्रचंड और अभूतपूर्व बहुमत की विजय ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी कड़ी में श्रीनगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी आज दिनभर उल्लास और उमंग छाई रही। मंडल कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिष्ठान बांटकर लोकतंत्र की इस बड़ी विजय का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों की गूंज,भारत माता की जय,जय भाजपा-जय एनडीए जैसे नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण जोश से लगातार गूंजता रहा। सभी ने इस ऐतिहासिक परिणाम का स्वागत करते हुए इसे देश की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,नीतियों,सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। मंडल स्तर पर आयोजित इस हर्षोल्लास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा यह विजय जनता का विश्वास है,प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों की स्वीकृति है और एनडीए के विकासवादी संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे स्थिरता,विकास,पारदर्शी शासन और जनसेवा के साथ खड़े हैं। एनडीए द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रभाव जन-जन तक पहुंचा और उसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है। उत्सव के बीच कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत सक्रिय रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा आज की विजय केवल बिहार की नहीं है,बल्कि पूरे देश के विकास और लोकतंत्र की विजय है। इसी ऊर्जा और जनसमर्थन के साथ 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा भारी बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी। विजय उत्सव के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशालानाथ,भाजपा महिला मोर्चा निवर्तमान अध्यक्ष रेनू सुंदर्याल,नगर निगम पार्षद मीना असवाल,शांति भट्ट,ललिता नेगी,सुरेंद्र सिंह नेगी,पार्वती पटवाल,प्रकाश सती,दिनेश उनियाल,मोहन सिंह रावत,मेहरबान सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,उदय सिंह कंडवाल,दिनेश भंडारी,सरोप सिंह पंवार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...