नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर पौड़ी पुलिस का दृढ़ संकल्प जनपद को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को जनपद भर में पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के सभी थानों,चौकियों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को जनपद भर में पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के सभी थानों,चौकियों और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार मेडिकल कॉलेज श्रीकोट पहुंचे,जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों,उसके सामाजिक-आर्थिक नुकसान और भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि वे नशे के सेवन,अवैध व्यापार और तस्करी के विरुद्ध कड़ी व निरंतर कार्रवाई करेंगे। जनपद में नशा मुक्ति जागरूकता को और व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए स्थानीय संगठनों,विद्यालयों,महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगे। युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखने के लिए रचनात्मक अभियानों और संवाद कार्यक्रमों को तेज करेंगे। पौड़ी को एक सुरक्षित, स्वस्थ और पूर्णतः नशामुक्त जिले के रूप में स्थापित करने हेतु अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट कहा कि नशा समाज,परिवार और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम,तस्करों पर शिकंजा कसने और नशा मुक्ति के जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और भी अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पौड़ी पुलिस की यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती की प्रतीक है,बल्कि युवा शक्ति को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी है। जनपद में चल रहे इस सामूहिक अभियान से आमजन में भी उम्मीद और जागरूकता का नया वातावरण बना है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...