वाहन स्वामियों के लिए राहत-आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट प्रक्रिया अब और आसान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि प्रदेशभर में पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण वाहन स्वामियों को कई महत्वपूर्ण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि प्रदेशभर में पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण वाहन स्वामियों को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं,जिनका लाभ उठाने के लिए आरसी में मोबाइल नंबर का सही होना आवश्यक है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि धारा 136-ए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चलान,लाइसेंस,परमिट सहित अन्य सूचनाएं अब सीधे मोबाइल नंबर पर भेजी जाती हैं। ऐसे में वाहन स्वामी स्वयं अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए Parivahan.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध दो विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। पहले तरीके में आरसी व आधार में दर्ज स्वामी/पिता का नाम एक समान होने पर मोबाइल नंबर सीधे अपडेट किया जा सकता है। दूसरा तरीका यह है कि नाम में अंतर होने की स्थिति में आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त कर नंबर अपडेट किया जा सकता है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे समय पर मोबाइल नंबर अपडेट कर विभागीय सूचनाओं का लाभ लें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...