देवप्रयाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-पर्यावरण मित्रों,कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों की हुई व्यापक जांच

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) देवप्रयाग बाजार में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) देवप्रयाग बाजार में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। सीएचसी देवप्रयाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंजना शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों,कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आए लोगों के रक्तचाप (बीपी),रक्त शर्करा (शुगर),हीमोग्लोबिन तथा एक्स-रे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की गईं। डॉक्टरों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से कई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है,जिससे उपचार शीघ्र आरंभ कर गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। चिकित्सकीय टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में चिकित्सक डॉ.सिमरन,विकिरण तकनीशियन भरत,औषधि अधिकारी नीरज शर्मा,एएनएम मधु,रश्मि,काजल,साक्षी,अपर्णा तथा आशा कार्यकर्त्रियां शामिल रहीं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच,परामर्श तथा आवश्यक दवाओं के वितरण में सक्रिय योगदान दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों ने कहा कि लगातार कार्यभार के कारण वे समय पर जांच नहीं करा पाते,इसलिए ऐसे शिविर उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक वातावरण में संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था,जो पूरी तरह सफल रहा। इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और लोग बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की ओर प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर सीएचसी/पीएचसी प्रभारी डॉ.अंजना शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है। इसी सोच के साथ देवप्रयाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता लगातार बढ़े।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...