
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए श्रीनगर के युवाओं ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिन इस बार बेहद सादगीपूर्ण लेकिन हृदयस्पर्शी तरीके से मनाया। कार्यक्रम का स्थल रहा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदन नगर पालिका श्रीनगर जहां युवाओं ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर उनका दिन खास बना दिया। बच्चों के साथ केक काटकर खुशी बांटी युवाओं ने विद्यालय पहुंचते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। सांसद के जन्मदिन पर बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया। बच्चों ने तालियों के साथ इस पल का भरपूर आनंद लिया। माहौल खुशी और अपनत्व से सराबोर हो उठा। बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से युवाओं द्वारा लेखन सामग्री कॉपी,पेंसिल,रबर,कटर तथा अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री बांटी गई। इसके साथ ही बच्चों को फ्रूटी,बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री भी दी गई,जिससे बच्चों के उत्साह और चहल-पहल ने पूरे स्कूल परिसर को उल्लासपूर्ण बना दिया। युवाओं ने निभाई सामाजिक भूमिका कार्यक्रम का सफल संचालन आयुष मियां एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र बिष्ट,हिमांशु भंडारी,अमन सागर,करन परिहार,वरुण शर्मा,विपिन दानू,दीप्ति आर्य,दीक्षा,काजल,वंदना,अरविंद सहित कई युवा मौजूद रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के साथ इस विशेष दिन को यादगार बनाया। जन्मदिन को उत्सव की जगह सेवा के अवसर के रूप में मनाना युवाओं की सोच और संवेदनशीलता को दर्शाता है। बच्चों में उल्लास और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को खास रूप दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के स्वस्थ,सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने की बात भी कही। गरीब बच्चों की मुस्कान के बीच मनाया गया यह जन्मदिन सामाजिक समर्पण और मानवीय मूल्यों की ऐसी मिसाल बना,जो आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा।