कीर्तिनगर ब्लाॅक के कड़ाकोट पट्टी क्षेत्र में भालू का आतंक ग्रामीणों में दहशत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत कड़ाकोट पट्टी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर शाम और सुबह के समय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत कड़ाकोट पट्टी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर शाम और सुबह के समय भालू के देखे जाने की घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार भालू कई बार घरों के आसपास एवं खेतों में घूमता नजर आया है,जिससे बुजुर्गों,महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों में भय व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की कमी तथा जंगल का आबादी क्षेत्र से अत्यधिक निकट होना इस खतरे को और बढ़ा रहा है। भालू के बढ़ते आतंक को देखते हुए कड़ाकोट पट्टी के ग्राम पंचायत बडोन,दिउली,बिनानी,गहड़,कपनिया,बड़ोला और मूल्यागांव के ग्राम प्रधानों ने एक संयुक्त पत्र उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर तथा वन क्षेत्राधिकारी को भेजकर क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। प्रधानों ने विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने,रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने,तथा प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम को सतर्क कर दिया गया है और क्षेत्र में जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...