पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी हुए शामिल-पेंशन बहाल करो मां धारी देवी से की सामूहिक प्रार्थना

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर आज 7 दिसंबर 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर से मां धारी देवी मंदिर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर आज 7 दिसंबर 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर से मां धारी देवी मंदिर तक एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। लगभग 20 किलोमीटर की इस यात्रा में प्रदेशभर से आए हजारों शिक्षक,कर्मचारी,अधिकारी तथा उनके परिजन और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। यह पदयात्रा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और एकजुटता का सशक्त संदेश देने वाली यात्रा मानी जा रही है। जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल के नेतृत्व में सुबह कीर्तिनगर से विशाल पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करो और कर्मचारियों के सम्मान में पुरानी पेंशन हमारे अधिकार में जैसे नारों के साथ पूरे मार्ग में संगठित रूप से आगे बढ़ते रहे। यात्रा में हर आयु वर्ग की उपस्थिति विशेष रूप से देखने लायक रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी,प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी,प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल,मंडल अध्यक्ष नरेश भट्ट,प्रदेश प्रवक्ता शंकर भट्ट,रुद्रप्रयाग अध्यक्ष अंकित रौथाण,सचिव अंकुश नौटियाल,ब्लॉक कीर्तिनगर अध्यक्ष संदीप मैठाणी,सचिव सुरजीत लिंगवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान,सोहन कोहली,नीरज प्रेमी,नरेंद्र नगर अध्यक्ष प्रवीण पवार,कोषाध्यक्ष मस्तराम,जनपद अध्यक्ष दिलबर रावत,मीना डोभाल,अंजू ध्यानी,आरती रावत,सुचिता सेमवाल तथा स्वास्थ्य विभाग से आकाश जी सहित अनेक वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। लंबी एवं कठिन पदयात्रा के बाद जब कर्मचारी धारी देवी मंदिर पहुंचे,तो वातावरण पूर्णतः भावनात्मक हो गया। सभी कर्मचारियों ने एकस्वर में माता धारी देवी से प्रार्थना की पुरानी पेंशन बहाल करो मां सरकार को सद्बुद्धि दो मां,कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका वैधानिक और न्यायोचित अधिकार है,जिसे छीना नहीं जाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत ने पदयात्रा में शामिल सभी मातृशक्ति और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती,तो कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि यह पदयात्रा कर्मचारियों की एकता का ऐतिहासिक उदाहरण है। उन्होंने सभी जिलों से आए प्रतिभागियों,महिला शक्ति और वरिष्ठ सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। यह पदयात्रा न केवल पुरानी पेंशन बहाली की मांग का स्वर बनकर सामने आई,बल्कि कर्मचारियों की एकजुटता,शांतिपूर्ण आंदोलन और अधिकारों के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक रही। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती,आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...