भाजपा संगठन को नई ऊर्जा-पौड़ी गढ़वाल में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा,सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन द्वारा पौड़ी गढ़वाल जनपद में विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त करने की दिशा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन द्वारा पौड़ी गढ़वाल जनपद में विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति तथा समस्त प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से व्यापक परामर्श के उपरांत की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार पार्टी ने युवा,महिला,किसान सहित समाज के विभिन्न वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अनुभवी,कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में नई जिम्मेदारियों के वितरण से जनपद में भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,घोषित मोर्चा अध्यक्ष इस प्रकार हैं-युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक डुकलान,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र टाटा। जनसरोकार और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस-पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों को सामाजिक समरसता,संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता और निष्ठा पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी मोर्चा अध्यक्ष संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी गढ़वाल के सभी नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित समस्त प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण भाव से खरा उतरेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए भाजपा की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और पौड़ी गढ़वाल जनपद में भाजपा के जनाधार को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...