समर्पित सेवा का राष्ट्रीय सम्मान-समाजसेवी अभीर चन्द्र को मिला डॉ.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे ग्राम ललूड़ी विकास खण्ड जखोली जनपद रुद्रप्रयाग निवासी अभीर चन्द्र को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे ग्राम ललूड़ी विकास खण्ड जखोली जनपद रुद्रप्रयाग निवासी अभीर चन्द्र को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 41 वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन के अवसर पर पंचशील आश्रम,दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। देश-विदेश से पधारे समाजसेवियों,समाज सुधारकों,साहित्यकारों,संगीतकारों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच अभीर चन्द्र को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है,बल्कि जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव की दिशा में किए जा रहे उनके सतत प्रयासों का भी सम्मान है। अभीर चन्द्र पिछले कई वर्षों से गरीबों,अनाथों,विधवाओं और असहाय वर्ग के लोगों की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य किया और पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकार दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। एक साधारण और गरीब परिवार में जन्मे अभीर चन्द्र ने बचपन से ही समाज के वंचित वर्ग के लिए कुछ करने का संकल्प लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सेवा को ही अपना जीवन लक्ष्य बनाया और बिना किसी दिखावे के निरंतर समाजहित में कार्य करते रहे। उनकी यही निष्ठा और ईमानदारी आज उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का आधार बनी। अभीर चन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,जिला पंचायत सदस्य बजीरा नीता बुटोला,जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल शेरवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली गुलाबी देवी,ईई राम लाल शाह,अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह,जिलाध्यक्ष डॉ.रामचन्द्र शाह,महासचिव डॉ.जगदीश शाह,प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा,शुभम भण्डारी,जयप्रकाश बगरवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी,महावीर कोठियाल,कुलदीप कुमार,रमेश मिश्रा,मनोज मिश्रा,लक्ष्मी शाह,सतीश,भूमनेश सहित अनेक जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। अभीर चन्द्र का यह सम्मान निश्चय ही समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और यह संदेश देगा कि निस्वार्थ सेवा और ईमानदार प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...