गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह का औचक निरीक्षण-विरला परिसर में विशेष कार्याधिकारी परिक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन सतत रूप से सक्रिय नजर आया।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन सतत रूप से सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) परीक्षा के दौरान बिरला परिसर स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बताया कि यह केन्द्र परीक्षा की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्र रहा,जहां कुल 28 कक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उन्होंने परीक्षा कक्षों,अनुशासन व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने परीक्षा केन्द्राध्यक्ष प्रो.रमा मैखुरी से परीक्षा संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए,ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से तीनों सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ.विजय सिंह बिष्ट,डॉ.दीपक कुमार राणा एवं रमेश राणा भी उपस्थित रहे और परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी कुलपति को दी। इसके अतिरिक्त छात्र संघ के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर केन्द्राध्यक्ष प्रो.रमा मैखुरी ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ सहयोग कर रहे हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो रही है। कुलपति का यह औचक निरीक्षण विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है,जिससे परीक्षार्थियों में विश्वास का माहौल बना है और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...