बीएसएफ हाफ मैराथन में एसएसबी की बेटियों का परचम-जैसलमेर की धरती पर रचा इतिहास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राजस्थान के जैसलमेर में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित बीएसएफ हाफ मैराथन 21 किलोमीटर प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की महिला एथलीटों ने अद्भुत प्रदर्शन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजस्थान के जैसलमेर में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित बीएसएफ हाफ मैराथन 21 किलोमीटर प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की महिला एथलीटों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक जीते बल्कि एसएसबी की खेल क्षमता,अनुशासन और महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश की। इस प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एसएसबी की धाविका पूजा ने उत्कृष्ट दौड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने निश्चित दूरी को शानदार समय में पूर्ण कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की। वहीं दूसरी महिला एथलीट खुशबू गुप्ता ने भी बेहतरीन जुझारुपन का परिचय देते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया और पचहत्तर हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त कर एसएसबी को गौरवान्वित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल के उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र नेगी ने दोनों विजेता महिला खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक विपिन कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उप महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन,निरंतर अभ्यास,कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की एसएसबी के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बल और देश का नाम रोशन करते रहेंगे। योर उपलब्धि न केवल सशस्त्र सीमा बल की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण,मजबूत खेल संस्कृति और समर्पित प्रशिक्षकों की मेहनत को दर्शाती है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है। एसएसबी की महिला एथलीटों का यह शानदार प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...