
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज चोपडियूं में आज विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय के गणित शिक्षक अनूप बड़थ्वाल ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और उनकी गणितीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधन ऑन और अल्प आयु में रहते हुए रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में ऐसे सूत्र और सिद्धांत दिए जो आज भी विश्वभर में गणितज्ञों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि रामानुजन का योगदान न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रमेश गुसाई नेवी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीनिवास रामानुजन का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह कठिन परिश्रम लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो तथा शिक्षा को समाज और देश के विकास का माध्यम बनाएं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गणित के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोगी के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि पैदा करना और महान वैज्ञानिकों की जीवन से सीख लेने की प्रेरणा देना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण दिनेश नेगी,राजपाल सिंह,विनोद कुमार,महेंद्र सिंह,भगवंत सिंह,रेखा रावत,मीनाक्षी,कुलदीप सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए इसे विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।