वन्य जीवों से सुरक्षा को स्ट्रीट लाइटें और एनाइडर लगाए

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। वन प्रभाग की माणिकनाथ रेंज के अंतर्गत विभागीय कर्मचारियों ने 25 स्ट्रीट लगाई। वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इन लाइटों में एनाइडर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। वन प्रभाग की माणिकनाथ रेंज के अंतर्गत विभागीय कर्मचारियों ने 25 स्ट्रीट लगाई। वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इन लाइटों में एनाइडर भी लगाए गए हैं,ताकि जंगली जानवरों के आते ही अलार्म बज जाए। वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में वन्य जीवों की हलचल से लोग दहशत में हैं। जंगली जानवरों की मानव बस्तियों में आमद रोकने तथा वन्यजीव-मानव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में पौसाडा़,खरसाडा़,मुनेठ,गोर्तीकांडा,टुंगरियालकांडा,थौलधार,नौली,सजवाण कांडा,सौडू,मछियारी में कुल 25 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के साथ ही दो नये एनाइडर भी लगाए गए हैं। क्षेत्र में अब पांच एनाइडर हो गए हैं। जंगली जानवरों के इनके पास पहुंचने पर ये ध्वनि संकेत दे देते हैं। क्षेत्र 32 फॉक्स लाइट तथा दस कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इस कार्य में लखपत लाल वन दरोगा,अमित सकलानी वन दरोगा,सुरेश चंद्र पैन्यूली फोरेस्ट गार्ड,अरविंद सिंह फोरेस्ट गार्ड ने सहयोग दिया। ये लोग रात को निरंतर गश्त कर रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। माणिकनाथ रेंज के खनाना एवं मरोड़ा बीट के अंतर्गत गुलदार संवेदनशील क्षेत्रों ग्राम मुनेठ,गोती॔ कांडा,निगेर में उप प्रभागीय वनाधिकारी देवप्रयाग अनिल पैन्यूली ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय जनसमुदाय के साथ संवाद किया और कर्मियों को मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...