यातायात सुधार व अपराध नियंत्रण को लेकर कोतवाली श्रीनगर में व्यापार मंडल,परिवहन संगठनों व सीएलसी सदस्यों के साथ पुलिस का संवाद,जनसहयोग से समाधान पर जोर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज 27 दिसंबर 2025 को कोतवाली श्रीनगर में एक महत्वपूर्ण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज 27 दिसंबर 2025 को कोतवाली श्रीनगर में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह नेगी ने की। इस बैठक में स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी,सभ्रान्त नागरिक,सीएलजी सदस्य,टैक्सी/सूमो/बस संगठनों के प्रतिनिधि तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना रहा। यातायात जाम,नशा व संदिग्ध गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा बैठक के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था,बढ़ती जाम की समस्या,नशे से जुड़े मामलों,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन,संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी,पर्यटक सुरक्षा,सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था जैसे अहम विषयों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह नेगी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों से व्यावहारिक,सकारात्मक और जनहितकारी सुझाव प्राप्त किए तथा आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनसहयोग से ही संभव है सुरक्षित और अनुशासित शहर बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन,नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयास यातायात नियमों का सख्ती से पालन,नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा न करना,सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना,शहर की सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। परिवहन संगठनों से जिम्मेदार संचालन की अपील टैक्सी,सूमो एवं बस संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने चालकों को सुरक्षित,नियमबद्ध एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु निरंतर प्रेरित करें,ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में उप निरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला,उप निरीक्षक विजय शैलानी चौकी प्रभारी कलियासौड़,उप निरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी श्रीकोट,दिनेश असवाल अध्यक्ष व्यापार सभा श्रीनगर,कुशलानाथ सामाजिक कार्यकर्ता,महावीर बहुगुणा अध्यक्ष टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर,बीरेंद्र सिंह रावत (अध्यक्ष अलकनंदा कमांडर/टैक्सी,कुलदीप रावत अध्यक्ष टाटा सूमो यूनियन श्रीनगर,सीएलजी सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि,पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई,जिसमें पुलिस एवं नागरिकों ने मिलकर श्रीनगर को सुरक्षित,अनुशासित और यातायात की दृष्टि से सुव्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प दोहराया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...