विकास खण्ड खिर्सू के अन्तर्गत जलेथा मोटर मार्ग का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर,गूंजे डॉ.धन सिंह रावत जिंदाबाद के नारे

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। विकास की राह पर जलेथा गांव ने एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। वर्षों से अधूरे सपनों में शामिल यह मोटर मार्ग अब विकास की मुख्यधारा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। विकास की राह पर जलेथा गांव ने एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। वर्षों से अधूरे सपनों में शामिल यह मोटर मार्ग अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बनेगी। विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलेथा के लिए वर्षों से प्रतीक्षित मोटर मार्ग निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। केन्द्रीय मंडी निधि के अंतर्गत लगभग 9 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से अन्द्रगड़ी तोक से जलेथा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को धरातल पर उतारने में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अहम भूमिका रही है। उनके सतत प्रयासों से जलेथा रोड-बुघाणी मार्ग से जुड़ने वाला यह मोटर मार्ग अब ग्रामीणों के लिए सुगम आवागमन का माध्यम बनेगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि एवं रोजगार के अवसरों को नई गति मिलने की उम्मीद है। सड़क कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने मनाया उत्सव,मोटर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ होने की सूचना मिलते ही जलेथा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। महिला मंगल दल,नव युवक मंगल दल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र डॉ.धन सिंह रावत जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। 40 वर्षों की मांग हुई पूरी इस अवसर पर सौरभ भारती ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जलेथा गांव की यह मांग पिछले 40 वर्षों से लंबित थी,लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा इस ओर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में भी डॉ.धन सिंह रावत द्वारा लगभग 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे,किंतु विभागीय एवं ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया,जिससे यह परियोजना वर्षों तक रुकी रही। पुनः ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों के आग्रह पर अब धनराशि स्वीकृत होकर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। क्षेत्र में हो रहा है समग्र विकास ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में खिर्सू क्षेत्र विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है और उन्होंने आगे कहा कि चौमुखी विकास की गंगा बह रही है। सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जलेथा मोटर मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि गांव के उज्जवल भविष्य की नींव है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं जिला विधायक प्रतिनिधि रमेश मन्द्रवाल ने कहा कि विकास खण्ड खिर्सू में अब एक भी राजस्व गांव विकास कार्यों से अछूता नहीं है। वहीं खिर्सू मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि जलेथा गांव की यह मांग वर्षों से चली आ रही थी,ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान ने ग्राम सभा जलेथा की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जलेथा गांव का विकास इसी मोटर मार्ग के अभाव में रुका हुआ था,जो अब पूरा हो गया है। यह सड़क गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। वरिष्ठ ग्रामीणों ने भी जताया संतोष पूर्व प्रधान रामचन्द्र सिंह राणा,गुड्डी देवी,गणेश भण्डारी,सरपंच गंगा सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क वर्षों पुरानी मांग थी,जिसे पूरा कर कैबिनेट मंत्री ने गांव को बड़ी सौगात दी है। विकास का खुलेगा नया द्वार ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा,बल्कि गांव के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में निरंतर विकास कार्यों की उम्मीद जताई। इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में अनिल भण्डारी ब्लॉक प्रमुख खिर्सू,भूपेंद्र सिंह पंवार खिर्सू मंडल महामंत्री,रमेश मंद्रवाल भाजपा जिला मंत्री एवं जिला विधायक प्रतिनिधि,सौरभ भारती,ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान,लोकपति चौहान,गणेश भण्डारी,भारत भारती,राकेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा खिर्सू मंडल आईटी प्रभारी नेहा भारती,दिलबर सिंह भण्डारी,विनोद भण्डारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के प्रयासों की सराहना की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...