मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के संदेश के साथ जनपद पौड़ी में किसान दिवस का आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ आज जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ आज जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत सभी 15 विकासखंडों में किसान दिवस कार्यक्रम एवं किसान मेलों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने दुगड्डा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। जनपद पौड़ी के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में कृषकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को लाइव माध्यम से सुना। विकासखंड दुगड्डा में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहीं और किसानों से संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि से जुड़े नवाचार,आधुनिक तकनीक और योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा और प्राकृतिक खेती जैसे कार्यक्रमों से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को विभिन्न लाभपरक योजनाओं से जोड़ा जाए। किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएं,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सिंचाई सुधार हेतु ड्रिप एवं स्प्रिंकलर व्यवस्था,घेरवाड़ एवं फेंसिंग,कृषि यंत्रीकरण के तहत आवश्यक कृषि उपकरण तथा तकनीकी मार्गदर्शन किसानों को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड अधिकारी ग्रामों का भ्रमण करें तथा उनके फोन नंबर पंचायत भवनों पर प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि फल,सब्जी एवं मसाला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उच्च मूल्य की फसलों,पॉलीहाउस/शेडनेट हाउस,पौध वितरण,बागवानी विस्तार कार्यक्रम,प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन संबंधी योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। साथ ही कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा उपायों एवं वैज्ञानिक खेती के बारे में भी जागरूक किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 15 विकासखंडों में किसान मेलों का आयोजन कर कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं,तकनीकी जानकारी,लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी तथा लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्या भी सुनी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने कहा कि खेती से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को दें,जिससे उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने किसानों को कहा कि कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग,कृषि,उद्यान,बाल विकास विभाग,डेयरी विभाग,उद्योग केंद्र,एनआरएलएम,ग्रामोत्थान परियोजना,सहकारिता सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। किसान दिवस आयोजन से जनपद पौड़ी के कृषकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अतिरिक्त विकासखंड यमकेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,पाबों में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल,कोट ब्लॉक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सहित जनपद के 15 ब्लॉकों में विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने किसान दिवस के अवसर पर प्रतिभाग किया। उन्होंने कृषि के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी,नगर पालिका अध्यक्षा शांति बिष्ट,ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य सीला सीमा भंडारी,जिला पंचायत सदस्य पठूड़अकरा प्रमिला बलूनी,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान,खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी,उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार पंकज पटवाल,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,उद्योग प्रबंधक उपासना सिंह,कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज भट्ट ने किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...