
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाबों की न्याय पंचायत पीपली में एक बहुउद्देशीय जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गढ़वाल महातिम यादव ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली,जिससे यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बन गया। शिविर को संबोधित करते हुए डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने कहा कि इस प्रकार के शिविर शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना ही इस अभियान की मूल भावना है। डीएफओ ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होती है,जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। शिविर के दौरान डीएफओ ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे न केवल शिकायतों का निस्तारण करें,बल्कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी करें,ताकि पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित न रहें। शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही 108 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया,जिससे शिविर की उपयोगिता और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से सामने आई। शिविर में स्वास्थ्य,समाज कल्याण,बाल विकास,वन,राजस्व,कृषि,उद्यान,आयुर्वेदिक एवं यूनानी सहित अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र ग्रामीणों की औपचारिकताएं भी मौके पर ही पूरी की। जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े। ग्रामीणों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाता है और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी भी मिलती है। उन्होंने राज्य सरकार की इस जनसेवी पहल की खुले दिल से सराहना की। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख राजपाल गुसाईं,नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मुकेश दत्त,खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली,एडीओ पंचायत मदन मोहन पहाड़ी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय,जिला परियोजना अधिकारी संजीव काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पीपली में आयोजित यह बहुउद्देशीय शिविर जनसेवा,संवाद और समाधान का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा,जिसने सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साकार।