स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों को मिला नया नेतृत्व-सुरेन्द्र नेगी अध्यक्ष,रजनी जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित,कर्मचारियों की समास्याएं रहेंगी प्राथमिकता

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेन्द्र नेगी को जिलाध्यक्ष तथा रजनी जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं आशीष रावत को कोषाध्यक्ष और सुनील खण्डूड़ी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कर्मचारियों में उत्साह और नई उम्मीद का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेन्द्र नेगी ने सभी संविदा कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षों से लंबित लॉयल्टी बोनस,वेतन वृद्धि तथा फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और इनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नेगी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की जटिल समस्याओं को भी संगठन के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य कार्यकारिणी के साथ समन्वय बनाकर समान कार्य-समान वेतन की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा,ताकि संविदा कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित हो। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रजनी जैन ने भी संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संघ कर्मचारियों की आवाज को शासन और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले संविदा कर्मचारी आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं,जिन्हें प्राप्त करना संगठन का सामूहिक लक्ष्य है। इस अवसर पर दीप सौरभ,नरेन्द्र भंडारी,आशीष,प्रदीप रावत,डॉ.कंचन,डॉ.सुमित सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई कि नया नेतृत्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें संगठित और सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह गठन केवल पदों की घोषणा नहीं,बल्कि स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के संघर्ष,अधिकार और भविष्य की दिशा तय करने की एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...