शौर्य,संस्कृति और सम्मान का संगम-कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले का भव्य आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। वीर शहीदों की स्मृति लोक-संस्कृति की जीवंतता और सामाजिक समरसता का प्रतीक शहीद नागेंद्र सकरानी मोलू भरदारी स्मृति मेला कीर्तिनगर में पूरे श्रद्धा और उल्लास के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। वीर शहीदों की स्मृति लोक-संस्कृति की जीवंतता और सामाजिक समरसता का प्रतीक शहीद नागेंद्र सकरानी मोलू भरदारी स्मृति मेला कीर्तिनगर में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले के तीसरे दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,जिसमें जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.मोहन पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त दीप प्रज्वलन देवप्रयाग विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर डॉ.राकेश मोहन मैठाणी द्वारा किया गया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.उत्तम भंडारी एवं विनोद चमोली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मानवेंद्र सिंह ने प्रभावशाली एवं सधे हुए अंदाज़ में किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मेले के उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम सीनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,द्वितीय स्थान-सरस्वती विद्या मंदिर चौरास,तृतीय स्थान-सेनफोर्ड पब्लिक स्कूल,बिलकंडी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर,द्वितीय स्थान-रेवासी टीम कीर्तिनगर,पुरुष रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-नगर पंचायत कीर्तिनगर की टीम। प्रगतिशील किसानों एवं कर्मयोगियों का सम्मान मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया,जिसमें प्रथम स्थान-मनमोहन सिंह रिगोली,द्वितीय स्थान-आमिर कंडारी,इसके अतिरिक्त देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी द्वारा उद्यान प्रभारी सुरेश रावत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कुलपति का प्रेरक संबोधन अपने संबोधन में कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने सर्वप्रथम मेला समिति कीर्तिनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां धारी देवी और बाबा केदार की कृपा से उन्हें गढ़वाल की पावन भूमि पर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने हिमालय को मानव जीवन का आधार बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं,बल्कि नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़ने के इच्छुक 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सीयूटी (CUET) पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। शहीद नागेंद्र सकरानी व मोलू भरदारी स्मृति मेला इस प्रकार वीर शहादत को नमन लोक-संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक चेतना का सशक्त मंच बनकर उभरा,जिसने कीर्तिनगर ही नहीं,पूरे क्षेत्र को गर्व और प्रेरणा से भर दिया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...