श्रीनगर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने आमजन,विद्यार्थियों और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने आमजन,विद्यार्थियों और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति नई सोच और जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाते हुए सुरक्षित समाज की नींव मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों,हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता,गति सीमा के पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महापौर आरती भण्डारी ने कहा सड़क सुरक्षा का पालन करना केवल नियम मानना नहीं,बल्कि अपने और दूसरों के जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। यदि हम आज बच्चों को सुरक्षित यातायात की शिक्षा देंगे,तो कल एक जागरूक और सुरक्षित समाज का निर्माण स्वतः होगा। आरटीओ पौड़ी विमल पांडे ने कहा अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही का परिणाम होती हैं। यदि प्रत्येक वाहन चालक नियमों का ईमानदारी से पालन करे,तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। सड़क पर संयम और अनुशासन ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। एआरटीओ पौड़ी मंगल सिंह ने कहा यातायात नियमों की अनदेखी सीधे जीवन के साथ खिलवाड़ है। युवाओं और चालकों को चाहिए कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित ड्राइविंग ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर आरआई विपिन रावत,श्रीनगर महिला थाना की उपनिरीक्षक भावना भट्ट,उप निरीक्षक कैलाश कड़ाकोटी,उपनिरीक्षक अनिल रावत,सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया तथा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...