देवप्रयाग क्षेत्र को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात-विधायक विनोद कंडारी ने 2.75 किमी मिसिंग लिंक मार्ग के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित एक महत्वपूर्ण मांग आज साकार हुई क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा आज 17 जनवरी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित एक महत्वपूर्ण मांग आज साकार हुई क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा आज 17 जनवरी 2026 को राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम पौण्डुला बैंड से अमरोली-कंडोली-मैखंडी मोटर मार्ग को मैखंडी से जोड़ने हेतु मिसिंग लिंक मार्ग के नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 2.75 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा,जिस पर 104.06 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि व्यय की जाएगी। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी,साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,व्यापार और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और इस मिसिंग लिंक मार्ग के पूर्ण होने से वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर,ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...