सेवा और संवेदना का संगम बना उनाना गांव-रोटरी क्लब श्रीनगर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 410 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा टिहरी जनपद के देवप्रयाग विकास खंड अंतर्गत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा टिहरी जनपद के देवप्रयाग विकास खंड अंतर्गत उनाना गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 410 ग्रामीणों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श और प्राथमिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा,जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर शहरों की ओर न जाना पड़े। शिविर के संयोजक दंत रोग विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ.के.के.गुप्ता रहे। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मारिषा पंवार एवं डॉ.सृष्टि मैठानी,हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉ.सिमरनजीत (मैक्स हॉस्पिटल),तंत्रिका रोग विशेषज्ञ (न्यूरोलॉजिस्ट) डॉ.शुभम भट्ट (मैक्स हॉस्पिटल),रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रचित गर्ग,फिजिशियन डॉ.प्रशांत मैठानी,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.रवि,दंत चिकित्सक डॉ.आंचल मेहरा एवं डॉ.पूजा शामिल रहे,जिन्होंने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। निःशुल्क जांच और दवाइयों से मिली राहत,शिविर के दौरान ग्रामीणों की शुगर,रक्तचाप एवं ईसीजी जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। दवाइयों की व्यवस्था में रोटेरियन मनोज त्रिवेदी,चंद्र मोहन मैठानी,ललित भट्ट,मयंक खंडूरी एवं मुकेश कंडारी का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और समय पर जांच होने से कई बीमारियों की पहचान संभव हो पाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भगवान सिंह रावत,क्षेत्र प्रमुख हिंडोलाखाल विनोद सिंह बिष्ट तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी का विशेष सहयोग रहा। सभी ने रोटरी क्लब श्रीनगर के इस सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल,सचिव रोटेरियन संजय रावत,कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...