पुलिस लाइन पौड़ी एवं समस्त थाना परिसरों में पूरे उत्साह एवं भव्य रूप से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय,अनुशासित एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय,अनुशासित एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यबोध को दृढ़ता से व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संविधान में निहित राष्ट्रीय एकता,अखण्डता एवं सम्प्रभुता जैसे मूल मूल्यों की रक्षा हेतु सदैव सजग,सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पुलिस बल को संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा,कर्तव्यपरायणता तथा कानून के निष्पक्ष,पारदर्शी एवं प्रभावी पालन की शपथ भी दिलाई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक,कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार में,अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) अनूप काला द्वारा गढ़वाल परिक्षेत्रीय कार्यालय में तथा पुलिस उपाधीक्षक सदर तुषार बोरा द्वारा पुलिस कार्यालय,पौड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता,अखण्डता एवं संविधान की मर्यादा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जनपद के समस्त थाना परिसरों,कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में भी गणतंत्र दिवस का आयोजन पूर्ण गरिमा,अनुशासन एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...