श्रीनगर सोलर सिटी बनाने की दिशा में ठोस पहल-मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल शुरू

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की ऊर्जा नीति को नई दिशा देते हुए श्रीनगर अब हरित ऊर्जा के नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की ऊर्जा नीति को नई दिशा देते हुए श्रीनगर अब हरित ऊर्जा के नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर पर श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की ऐतिहासिक घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। इसी क्रम में नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें श्रीनगर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी,शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि,नगर निगम के सम्मानित पार्षद,बेस चिकित्सालय श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक,उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,व्यापार सभा श्रीनगर एवं श्रीकोट के अध्यक्षों सहित संबंधित हितधारकों को यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर रामा ग्लोबल लाइटिंग के तकनीकी विशेषज्ञ लावण्य सिंघल ने सोलर स्ट्रीट लाइट,सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना,विद्यालयों एवं अस्पतालों में सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग सहित तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी,बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। बैठक में नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,तहसीलदार दीपक भंडारी,खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,नगर निगम के पार्षद,विभिन्न विभागों के अधिकारी,विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक,व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीनगर दिनेश असवाल,व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और पर्यावरण-अनुकूल विकास नीति के अनुरूप श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बैठक एक मजबूत और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि सोलर सिटी बनने से श्रीनगर न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा,बल्कि आर्थिक बचत,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य की दिशा में भी प्रदेश के लिए मिसाल कायम करेगा। महापौर ने विश्वास जताया कि नगर निगम,सभी विभागों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से यह लक्ष्य शीघ्र साकार होगा और आने वाले समय में श्रीनगर प्रदेश के अग्रणी सोलर शहरों में अपनी पहचान बनाएगा,जो अन्य नगरों के लिए प्रेरणा बनेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...