उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं फिलहाल बंद,नई विशेषज्ञ व्यवस्था की कवायद तेज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल में फिलहाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियमित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल में फिलहाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियमित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ.अनु भारती के अपनी सेवाओं से अलग होने के बाद यह स्थिति बनी है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। डॉ.अनु भारती के अस्पताल से अलग होने के बाद फिलहाल अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति संबंधी नियमित बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में स्त्री रोग,गर्भावस्था एवं प्रसूति संबंधी परामर्श की आवश्यकता वाले मरीजों से अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि वे अस्पताल आने से पूर्व उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने के बाद इसकी जानकारी मरीजों और आमजन को विधिवत रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज अस्पताल आने से पहले लें जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि स्त्री रोग एवं प्रसूति संबंधी परामर्श के लिए अस्पताल आने से पहले अस्पताल के सहायता कक्ष अथवा अस्पताल प्रशासन से उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल आने और बाद में असुविधा का सामना करने से बचाया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को बेहतर,सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबंधन की ओर से नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी की ओर से कहा गया कि विशेषज्ञ चिकित्सक की नई व्यवस्था उपलब्ध होने के बाद इसकी सूचना आमजन और मरीजों तक उचित माध्यम से पहुंचाई जाएगी,ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...