टीबी मुक्त भारत की मुहिम तेज,वार्ड सदस्यों को मिला जागरुकता का मंत्र-समय पर जांच और उपचार से टीबी पर प्रहार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और क्षय रोग की समय पर पहचान एवं उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और क्षय रोग की समय पर पहचान एवं उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से नगर पालिका सभागार में वार्ड सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने जनप्रतिनिधियों को टीबी के लक्षणों,बचाव,जांच,उपचार तथा रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ.श्वेता नवानी ने वार्ड सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। यदि रोग की समय पर पहचान कर जांच कराई जाए और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से उपचार लिया जाए तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं,बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेष रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्ड सदस्यों को टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लगातार खांसी,बुखार,वजन कम होना,रात में पसीना आना तथा कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ऐसे संभावित मरीजों को जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में वार्ड सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि टीबी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और सामाजिक झिझक को दूर किया जाए। वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश पहुंचाएं कि टीबी का उपचार संभव है और मरीज को बीमारी छिपाने के बजाय समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच एवं उपचार कराना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए पहचान,जांच और नियमित उपचार की प्रक्रिया को मजबूत करना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि संभावित मरीजों की पहचान करने,उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा उपचार के दौरान नियमित रूप से सहयोग एवं जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्यों ने भी टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को टीबी के लक्षणों,बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करेंगे तथा संदिग्ध मामलों को स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में टीबी के संभावित मामलों की समय पर पहचान को बढ़ावा देना,लोगों को जांच एवं उपचार की सुविधा से जोड़ना तथा टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए जागरूकता का वातावरण तैयार करना रहा। इस अवसर पर डॉ.कल्याणी तिवारी,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल,एसटीएस नीरज भंडारी सहित सभासद गौरव सागर,अरविंद रावत,शुभम रावत,प्रदीप असवाल,रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...