देवभूमि में प्रतिभा का सम्मान-सरणा गांव में मेधावी छात्रों का भव्य अभिनंदन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन वादियों में स्थित गौल्क्षय पर्वत और इंद्र गवन की तलहटी पर बसे रमणीय ग्राम सरणा में आज शिक्षा,संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन वादियों में स्थित गौल्क्षय पर्वत और इंद्र गवन की तलहटी पर बसे रमणीय ग्राम सरणा में आज शिक्षा,संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत,अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विकास खंड खिर्सू के ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी एवं ग्राम सभा सरणा की प्रधान अनीता देवी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे आज जिस लगन और परिश्रम से आगे बढ़ रहे हैं,वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है,जो समाज को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में कु.मोनिका 12 वीं,कु.सपना 12 वीं,प्रियंशु डोबरियाल 12 वीं एवं कु.गौरी 10 वीं,आकांक्षा 10 वीं शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान समूचा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,जब ग्रामवासियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव की मातृशक्ति,बुजुर्गों और युवाओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सामूहिक गर्व का प्रतीक बना दिया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया,बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया। सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से ओत-प्रोत इस सम्मान समारोह ने यह साबित कर दिया कि यदि गांव स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे होनहार बच्चों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा,ताकि वे अपने गांव,क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...