नई ऊर्जा,नया नेतृत्व-पाॅलिटेक्निक शिक्षक संघ की कमान संभालते ही संघर्ष और सम्मान की जंग तेज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 29 अप्रैल 2026 को आईआरडीटी ऑडिटोरियम,देहरादून में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 29 अप्रैल 2026 को आईआरडीटी ऑडिटोरियम,देहरादून में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए पॉलिटेक्निक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था,तकनीकी संस्थानों की चुनौतियों,शिक्षकों के सेवा हितों तथा भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में पॉलिटेक्निक शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है,ऐसे में उनके अधिकारों,सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित करना समय की मांग है। अधिवेशन के उपरांत संघ की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। निर्वाचन परिणामों के अनुसार प्रशांत डोभाल को अध्यक्ष तथा आशीष गोसाईं को महासचिव पद पर विजयी घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त सौरव कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कोली एवं दुष्यंत कुमार को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया,जो संगठन के भीतर आपसी विश्वास और समन्वय का प्रतीक माना जा रहा है। वहीं संयुक्त सचिव पद पर हर्षवर्धन शर्मा एवं आंचल राणा को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा,सेवा शर्तों में सुधार,सम्मानजनक कार्य वातावरण और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक सशक्त,सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। अधिवेशन के समापन अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह नेतृत्व न केवल शिक्षकों की आवाज को मजबूती देगा,बल्कि प्रदेश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...