न्याय और जनसेवा के संकल्प के साथ अधिवक्ता परिषद पौड़ी की नई टीम का गठन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। अधिवक्ता परिषद पौड़ी जिले की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पौड़ी में आयोजित की गई,जिसमें संगठन के विस्तार,आगामी योजनाओं तथा अधिवक्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। अधिवक्ता परिषद पौड़ी जिले की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पौड़ी में आयोजित की गई,जिसमें संगठन के विस्तार,आगामी योजनाओं तथा अधिवक्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिवक्ता परिषद की नई जिला एवं नगर कार्यकारिणियों की घोषणा भी की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज केवल न्यायालय तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के कमजोर,गरीब और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परिषद का उद्देश्य अधिवक्ताओं को संगठित कर न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाना और जरूरतमंद वादकारियों को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। बैठक में जिला पौड़ी कार्यकारिणी के गठन के तहत उत्तम सिंह कंडवाल को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदीप मैठाणी श्रीनगर,अरविंद वर्मा कोटद्वार एवं दिनेश चंद्र गैरोला पौड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया। गजेंद्र सिंह रावत को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त रतन सिंह बिष्ट सतपुली,गौरव उपाध्याय श्रीनगर एवं आशुतोष देवरानी कोटद्वार को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया,जबकि अभिषेक सजवान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पौड़ी जिले के साथ-साथ पौड़ी नगर,श्रीनगर नगर और कोटद्वार नगर इकाइयों की आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। श्रीनगर इकाई की घोषणा करते हुए विकास पंत को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं नितेश भारती,रतन सिंह एवं प्रशांत नौटियाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कुलदीप दानू को महामंत्री नियुक्त किया गया,जबकि अनुपम गोयल एवं लक्ष्मीकांत को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। प्रेरणा काला को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई तथा मुकेश सेमवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अनूप श्री पांथरी के नाम की घोषणा की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज के गरीब,निर्धन एवं जरूरतमंद वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। साथ ही युवा अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़कर उन्हें न्यायिक एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह और एकजुटता से ओतप्रोत रहा। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता परिषद को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए समाज और न्याय व्यवस्था के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...