पर्वतीय क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात-बागी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू,स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक इजाफा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल/देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में बहुप्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का विधिवत शुभारंभ होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल/देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में बहुप्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का विधिवत शुभारंभ होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे स्थानीय लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा,जिससे उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ से राहत मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सदैव क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। उन्होंने बताया कि सीएचसी बागी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है,जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य गंभीर रोगों की जांच में भी मील का पत्थर साबित होगा। विधायक कंडारी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्ध है। सरकार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी अत्याधुनिक सुविधाएं सुलभ हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को विशेषज्ञ चिकित्सक सीएचसी बागी में उपलब्ध रहेंगे,जिससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि समय और धन दोनों की बचत भी होगी। स्थानीय जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए ऋषिकेश या श्रीनगर जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा,जिससे जीवन और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेंगे। यह पहल निश्चित रूप से देवप्रयाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है,जो आने वाले समय में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...