पौड़ी में पेंशन संग्राम तेज-हजारों कर्मचारियों का कमिश्नरी पर धावा,सरकार को निर्णायक चेतावनी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में कर्मचारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में कर्मचारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित विशाल रैली में शिक्षक-कर्मचारियों ने जोरदार हुंकार भरते हुए सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनकी मांगों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रैली पौड़ी बस अड्डे से प्रारंभ होकर एजेंसी चौक एवं कंडोलिया होते हुए कमिश्नरी परिसर तक पहुंची,जहां कर्मचारियों ने घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया,जिसे कमिश्नर की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक पुरानी पेंशन बहाली पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया,तो कर्मचारी वर्ग चुनाव में अपना जवाब देने को बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। वहीं प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताते हुए जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली पेंशन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुख्य संयोजक जयदीप रावत ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया,जबकि प्रदेश महिला अध्यक्षा रानीता विश्वकर्मा ने इसे हर परिवार के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एवं मंत्री शंकर भट्ट तथा राजीव उनियाल ने कहा कि वर्तमान एनपीएस व्यवस्था पूरी तरह असुरक्षित और बाजार आधारित है। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान की। कर्मचारियों ने यह भी नाराजगी जताई कि कमिश्नरी मुख्यालय में कमिश्नर की नियमित उपस्थिति न होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्मिकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से मंजू नेगी,सरिता माहारी,अनिता बिष्ट,भारती जुयाल,सूचिता,सुमित्रा रावत,प्रीति,हेमंती,सालिनी चौधरी, विधि,मंजू असवाल,निर्मला राणा,प्राची,कामिनी,रश्मि गौड़,शशि चौधरी,ऋषि सेमवाल,अनूप बर्तवाल,सुबोध कुकरेती,संतोष खंडूरी,विजय नेगी,मनोज बिष्ट,संग्राम नेगी,भवान नेगी,राजपाल बिष्ट,प्रेम चन्द्र ध्यानी,जसपाल रावत,जसपाल गुसाईं,माखन लाल,अमित नौडियाल,देवी गोस्वामी,महेंद्र चौहान,संजय नेगी,रेवती नंदन डंगवाल,राकेश रावत,मनोज भंडारी,प्रवीण पंवार,सुजीत लिंगवाल,मनोज काला,विक्रम रावत,शंकर भट्ट,नरेश भट्ट,आलोक भट्ट,रणवीर सिंघवाल, सतीश कुमार,पुरण फर्स्वाण,जगत फर्स्वाण,हेमलता कोठियाल,हर्षी बहुगुणा,कैलाश,रोशन गुसाईं,सुरेंद्र बर्तवाल,राजकुमार,प्रदीप कोहली,लक्ष्मण सजवाण,जगदीश विष्ट,अभिषेक नवानी,विकास रावत,अंकित भट्ट,प्रवीण घिल्डियाल,अंकित रौठान,अंकुश नौटियाल,आशीष शुक्ला,रणवीर सिंधवाल,सौरभ नौटियाल,संदीप मैठाणी,विनोद चौहान,चंद्रशेखर उनियाल,धनवीर रमोला,राकेश चंद्र,दीपक मियां,शैलेन्द्र मैठाणी,चमनेश्वर भट्ट,कुलदीप रावत,दीपक नेगी,आनंद सिंह लिंगवाल,प्रतीक पोखरियाल,रघुराज सिंह चौहान,विजलवाण,शिवदयाल भंडारी,मदन भंडारी,दीपक गोदियाल,अंकित,कीर्ति भट्ट,दिगंबर रावत,दयाशंकर उनियाल,नरेंद्र,दिनेश नेगी,आयुष चौहान,सुबोध जोशी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती,तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...