श्रीकोट में कांग्रेस का नया अध्याय शुरू- ब्लाॅक कार्यालय उद्घाटन के साथ संगठन को मिली नई ताकत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट क्षेत्र में आज राजनीतिक सरगर्मी उस समय बढ़ गई जब उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट क्षेत्र में आज राजनीतिक सरगर्मी उस समय बढ़ गई जब उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाई.एस.पंवार द्वारा फीता काटकर किया गया,जिससे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी उपस्थिति ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। महानगर कार्यकारिणी के तीनों अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,संजय फौजी और निशांत कंडारी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मीना रावत,चन्द्रभान सिंह बिष्ट,रविन्द्र सिंह रावत,जी.एन.सेमवाल,जीत सिंह बिष्ट,बलबीर सिंह दानू,रघुवीर प्रसाद,राकेश चमोली,शिवलाल,शम्भु प्रसाद खण्डूड़ी,रामचंद सिंह चौहान,ब्रजमोहन रावत,मनवर सिंह रौतेला,रतन सिंह चौहान,हर्षवर्धन सिंह नेगी,भारत मणि नैथानी,रणजीत सिंह,सुनील गोस्वामी,उत्तम सिंह,राजेन्द्र सिंह रावत,शमीम अहमद,देवी प्रसाद गोदियाल,शिवकांत कंडारी,सुरेन्द्र गुसाईं,भगवती प्रसाद कमेड़ी,विपिन रावत,आशीष,मोनालिसा,रंजना,सुनीता,सतीश पटवाल,अर्जुन सिंह बिष्ट,शशि नेगी,आशा देवी,तरुण अनेजा,हरि सिंह मल्ल,सुशील बिष्ट,मो.सुवेल,विक्रम सिंह नयाल,धीरेन्द्र सिंह नेगी,मदन गायत्री,जी.एन.पुरी सहित अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह नया ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा,जहां से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। नेताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करती आई है और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है। नए कार्यालय के माध्यम से जनता और संगठन के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा। यह उद्घाटन समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है,जिसने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊंचाई दी है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...