श्रीनगर में जागरूकता का संगम-नशे के खिलाफ हुंकार, पृथ्वी संरक्षण का संकल्प-सरस्वती विद्या मंदिर बना जनचेतना का केंद्र

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नशामुक्त समाज और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर के सभागार

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नशामुक्त समाज और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर के सभागार में एंटी ड्रग दिवस एवं पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ,जिसमें छात्र-छात्राओं को सामाजिक,कानूनी और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे हुआ,जहां सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक आदत नहीं,बल्कि समाज को खोखला करने वाली एक घातक बीमारी है,जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और दृढ़ संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत के साथ उसे प्राप्त करने का संकल्प लें, क्योंकि आज का युवा ही देश का भविष्य है। पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग नहीं हुई,तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सभी से प्लास्टिक मुक्त,स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना रहा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें एक जागरूक और सशक्त नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्यों में मानव बिष्ट,पूनम हटवाल,प्रीति बिष्ट,प्रकाश नेगी एवं प्रियंका रॉय ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार निःशुल्क विधिक सहायता,महिला अधिकार,बाल संरक्षण कानून,वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार,भूमि विवाद एवं राजस्व मामलों का समाधान तथा लोक अदालत की प्रक्रिया आमजन के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनमें संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट तथा प्रधानाचार्य डॉ.भीम राज बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नशामुक्त समाज और स्वच्छ,हरित पृथ्वी के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेते हुए इस जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम साबित हुआ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...