जननायक हेमवती नंदन बहुगुणा को बुघाणी में भावभीनी श्रद्धांजलि-भक्ति,संस्कृति और जनास्था का भव्य संगम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हिमालय पुत्र स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की 25 अप्रैल को 107 वीं जयंती उनके पैतृक गांव बुघाणी में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हिमालय पुत्र स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की 25 अप्रैल को 107 वीं जयंती उनके पैतृक गांव बुघाणी में श्रद्धा,भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन सामाजिक,धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया,जिसमें पुरातत्व विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त सहभागिता रही। राजकीय संग्रहालय बुघाणी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई,जिसके पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता,कुशल प्रशासक और जनसेवक के रूप में याद किया। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए,जिनका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी भरपूर देखने को मिला। महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत,कीर्तन-भजन और लोकनृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-सिलाणगांव-कठुली,द्वितीय स्थान-देवलगढ़,तृतीय स्थान-कुसली-कठुली ने प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया,जिसमें दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता सुधीर जोशी,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा,भाजपा जिला मंत्री रमेश मंद्रवाल,मां भगवती राजराजेश्वरी के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल,ग्राम प्रधान सुमन देवी (देवलगढ़),पूर्व प्रधान प्रमोद उनियाल,पूर्व प्रधान सीता देवी,महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार,सुधीर बहुगुणा,विनीत गिरी,अर्जुन सिंह रावत,सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार फौजी,ताजवर कुमार सहित देवलगढ़,बुघाणी,भटोली,मलेथा,जलेथा,सुरालगांव,मंगलाकोटी,सुमाड़ी,न्यालगढ़,भैसकोट,कोठगी,मरखोडा,कठूली आदि क्षेत्रों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने का अवसर बना बल्कि उनकी विचारधारा,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...