कीर्तिनगर के चारश में विकास की नई पहल-मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण के साथ जन समस्या समाधान पर जन-प्रतिनिधियों का फोकस

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अंतर्गत राज्य योजना से चारश के आंतरिक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अंतर्गत राज्य योजना से चारश के आंतरिक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। लगभग 318.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क कुल 9.70 किलोमीटर लंबाई में तैयार की जा रही है,जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार आने की उम्मीद है। यह सड़क न केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी,बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच को भी आसान करेगी। लंबे समय से जर्जर स्थिति में रही इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल उस समय और अधिक भावुक एवं गौरवपूर्ण हो गया,जब समाजसेवी राम दयाल चौहान द्वारा क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक विनोद कंडारी को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्षेत्र की जनता की कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक बना। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू बहुगुणा,मनोज जोशी,सुमन नौटियाल,अंजलि चौहान,नवीन कठैत,प्रधान धर्म भंडारी,वासु भट्ट,मनीष डंगवाल,ज्येष्ठ प्रमुख जगत रतूड़ी,कुलदीप चौहान,सैलेश मलाशी,प्रधान सपना देवी,आकाश रतूड़ी,नरेंद्र कुंवर,अनीता सिलवाल,किरण सिलवाल,सरिता पुंडीर सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की विकास योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनशैली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से क्षेत्र में समग्र विकास की गति तेज होती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...