उत्तर प्रदेश से श्रीनगर तक गूंजा अपना जुड़ाव-कानपुर विधायक सुरेन्द्र मैठाणी ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा,संगठन को दिया मजबूती का संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। बद्री-केदार धाम की पावन यात्रा से लौटने के उपरांत उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैठाणी ने श्रीनगर गढ़वाल में कार्यकर्ताओं के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। बद्री-केदार धाम की पावन यात्रा से लौटने के उपरांत उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैठाणी ने श्रीनगर गढ़वाल में कार्यकर्ताओं के साथ एक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण भेंट कर राजनीतिक एवं सामाजिक सरोकारों को नई दिशा दी। मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के गिरगांव क्षेत्र से जुड़े विधायक मैठाणी ने अपने गृह जनपद के प्रति गहरे लगाव और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। श्रीनगर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी रह चुकीं आशा उपाध्याय के आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा,जहां चाय पर चर्चा के दौरान संगठन की मजबूती,आगामी चुनावी रणनीतियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। विधायक सुरेंद्र मैठाणी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं और उनकी सक्रियता ही पार्टी को सफलता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने सभी से संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियां उत्तर प्रदेश में हों,लेकिन उनका हृदय आज भी अपने मूल जनपद पौड़ी गढ़वाल के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास,युवाओं के उत्थान और जनकल्याण के लिए वे हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बद्री-केदार यात्रा के अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए विधायक मैठाणी ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उनके इन शब्दों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर सभी ने आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ललिता नेगी,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,आनंद भंडारी,सूरज किमोठी,सुरेंद्र उनियाल,राजलक्ष्मी,रूपा राजपूत,प्रकाश सती,सूर्य प्रकाश नौटियाल सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही,बल्कि पौड़ी और उत्तर प्रदेश के बीच भावनात्मक एवं सामाजिक जुड़ाव का एक सशक्त संदेश भी दे गई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...