महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की नई पहल-श्रीनगर में शुरू हुए हाईटेक पिंक टाॅयलेट

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं की सुविधा,सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम श्रीनगर ने शहर में आधुनिक पिंक टॉयलेट की सौगात दी है। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं की सुविधा,सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम श्रीनगर ने शहर में आधुनिक पिंक टॉयलेट की सौगात दी है। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव और स्थानीय महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के समीप तथा डैम साइट क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष रूप से निर्मित दो पिंक टॉयलेटों का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी ने फीता काटकर इन आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा,सुरक्षा और स्वच्छता को सुनिश्चित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाली महिला यात्रियों तथा स्थानीय महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। महापौर ने कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी महिला हितों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देता रहेगा। इन पिंक टॉयलेटों की खास बात यह है कि ये केवल महिलाओं के उपयोग के लिए बनाए गए हैं और इनमें आधुनिक बायोडाइजेस्टर चैंबर तकनीक का उपयोग किया गया है। इस तकनीक में विशेष बैक्टीरिया के माध्यम से अपशिष्ट का निस्तारण किया जाता है,जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा इन चैंबरों को बार-बार खाली करने की आवश्यकता नहीं पड़ती,जिससे रखरखाव में भी सुविधा होगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन टॉयलेटों का निर्माण महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मानकों के अनुरूप किया गया है। यात्रा सीजन के दौरान इनका विशेष महत्व रहेगा,क्योंकि श्रीनगर चारधाम यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,गायत्री बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,निगम पार्षद प्रवेश चमोली सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम की इस पहल को महिलाओं की सुविधा और स्वच्छ शहर अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकेंगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...