पौड़ी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन-नए जिला कार्यालय से 2027 फतह का संकल्प

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को अपने नए जिला कार्यालय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को अपने नए जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार,हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए कार्यालय में प्रवेश किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह,संगठनात्मक ऊर्जा और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विशेष जोश देखने को मिला। नए जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा की पहली मासिक बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,नगर पालिका अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष,विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत और संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने नए जिला कार्यालय को संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा का केंद्र बताते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं,बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की विचारधारा,समर्पण और जनसेवा का प्रतीक बनेगा। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करनी होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर ऐतिहासिक हैट्रिक दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संवाद ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल में नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएं तथा मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से सुनाया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी ने नए कार्यालय को संगठन के लिए शुभ संकेत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,मातवर सिंह रावत,नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिपाल नेगी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा,सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी तथा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बबीता रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए कार्यालय के शुभारंभ के साथ भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन अब जनपद में अपनी गतिविधियों को और अधिक आक्रामक एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...