स्थायी लोक अदालत के नए कार्यालय का शुभारंभ-आमजन को अब मिलेगा सरल,सुलभ और त्वरित न्याय

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी में आमजन को सुलभ,सरल एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजीआर परिसर पौड़ी के समीप स्थायी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी में आमजन को सुलभ,सरल एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजीआर परिसर पौड़ी के समीप स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह ने किया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के सरल एवं शीघ्र समाधान की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन अवसर पर जिला जज धर्म सिंह ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली,इसके उद्देश्यों तथा आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली विधिक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे,इसके लिए विधिक सेवा संस्थाएं निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों के लिए न्याय प्राप्त करने का एक सरल,सहज और प्रभावी मंच है। विशेष रूप से सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे मामलों में लोगों को अनावश्यक रूप से लंबी और जटिल न्यायिक प्रक्रिया से न गुजरना पड़े,इसके लिए स्थायी लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। जिला जज ने कहा कि आमजन को न्याय प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को कम करना न्यायिक व्यवस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सामान्य नागरिकों,जरूरतमंदों तथा कमजोर वर्गों को अपने अधिकारों और विवादों के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्मित कार्यालय के माध्यम से विधिक सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान की व्यवस्था है। ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया जाता है। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होती है,बल्कि पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। लोगों को अपने अधिकारों,कानूनी सहायता तथा विवाद समाधान के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी मिल सके,इसके लिए जागरूकता गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन को जनपद में त्वरित एवं सुलभ न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे विशेष रूप से सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान में आम नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए.वाहिद,सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम,सिविल जज अमित भट्ट,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराणा,डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,पीएलवी जगमोहन डांगी सहित स्थायी लोक अदालत के सदस्य,अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।न्याय को आमजन की पहुंच तक लाने की इस पहल से पौड़ी जनपद में विधिक सहायता एवं विवादों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...